Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पलामू में पांच एकड़ में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट, भारी नुकसान

दोपहर के समय अचानक शार्ट सर्किट हुआ और खेतों में लगी गेहूं फसल जलने लगी। आग लगता देखकर किसान कूदे और पूरे परिवार के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। डीजल पंप से पानी डालकर आग बुझायी, लेकिन तबतक कई एकड़ में लगी फसल जलकर नष्ट हो गयी थी।

05 Apr 2024

पलामू में पांच एकड़ में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट, भारी नुकसान

पलामू, 5 अप्रैल (हि.स.)। तापमान के चढते ही इसका बुरा प्रभाव खेतों में दिखा। जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत महुगांवा पंचायत के ग्राम बांसडीहा में शुक्रवार को खेत में पक कर तैयार हुई गेहूं फसल में आग लग गई। इस घटना में कई एकड़ में लगी गेहूं फसल जलकर खाक हो गयी। आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पाते पाते कई किसानों की गेहूं फसल जलकर खाक हो गई एवं उनकी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गयी।

दोपहर के समय अचानक शार्ट सर्किट हुआ और खेतों में लगी गेहूं फसल जलने लगी। आग लगता देखकर किसान कूदे और पूरे परिवार के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। डीजल पंप से पानी डालकर आग बुझायी, लेकिन तबतक कई एकड़ में लगी फसल जलकर नष्ट हो गयी थी। किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया था। कल तक लहलहा रही गेहूं फसल जलकर काली पड़ गयी थी।

इस घटना से किसानों के समक्ष आर्थिक एवं भोजन का संकट हो गया है। साथ ही कर्ज लेकर खेती करने पर देनदारी की समस्या बन गयी है। किसानों द्वारा बिजली विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाये जाने लगा। किसानों ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी रणबीर कुमार ने कहा जिन रैयतों को क्षति हुई है वे ब्लॉक आकर आवेदन जमा करें। जांचोपरांत सूचीबद्ध करते हुए जिले में वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। बाद में मुआवजा राशि दिलायी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News