Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तरनतारन में 55 साल की महिला को अर्धनग्न परेड की घटना पर एनसीडब्लू ने लिया संज्ञान

शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा कि पंजाब के तरनतारन के वल्टोहा गांव में हुई भयावह घटना से अत्यंत व्यथित हूं। 55 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और अर्धनग्न परेड भयावह है।

06 Apr 2024

तरनतारन में 55 साल की महिला को अर्धनग्न परेड की घटना पर एनसीडब्लू ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली। पंजाब के तरन तारन के वल्टोहा गांव में 55-वर्षीया एक महिला के साथ उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की और उसे अर्धनग्न करके घुमाया। इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यु) ने संज्ञान लिया है। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा कि पंजाब के तरनतारन के वल्टोहा गांव में हुई भयावह घटना से अत्यंत व्यथित हूं। 55 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और अर्धनग्न परेड भयावह है।

रेखा शर्मा ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है और पंजाब के पुलिस महानिदेशक को त्वरित कार्रवाई करने, दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके साथ महिला का वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के तरन तारन के वल्टोहा गांव में 55-वर्षीया एक महिला के साथ उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की और उसे अर्धनग्न करके घुमाया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 मार्च को हुई। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब वह अपने घर पर अकेली थी तब उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित महिला के बेटे ने युवती के परिजनों की इच्छा के खिलाफ शादी की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News