वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है
कोलकाता। मार्च माह से ही कोलकाता सह बंगाल के विभिन्न हिस्सों में गर्मी ने दस्तक दे दी थी लेकिन अप्रैल माह के पहले ही सप्ताह में एक तरफ जहाँ मौमस का मिजाज बदल गया हैं तो वही अकाशीय बिजली के गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। राज्य के दक्षिणी हिस्से में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। राज्य सरकार अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक हुगली जिले के तारकेश्वर में आकशीय बिजली गिरने से 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब मृतक लक्ष्मण मलिक बारिश के बीच खेत में काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के गायघाट में हुई एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 38 वर्षीय नेपाल हलदर की मौत हो गई। वही कोलकाता में भी अकाशीय बिजली गिरी लेकिन इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को सुबह से ही बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इसके बावजूद गर्मी कम नहीं हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है।
राज्य के अन्य हिस्सों हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मुर्शिदाबाद आदि इलाकों में तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसके कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वैसे रविवार सुबह से ही दक्षिण बंगाल के अधिकतर इलाकों में बारिश शुरू हुई है जो दिन भर जारी रहने वाली है। मौसम विभाग का मानना है कि इसकी वजह से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।