Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे दार्जिलिंग के तृणमूल उम्मीदवार गोपाल लामा

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल लामा अनोखे ढंग से चुनाव प्रचार कर रहे

09 Apr 2024

अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे दार्जिलिंग के तृणमूल उम्मीदवार गोपाल लामा

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल लामा अनोखे ढंग से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वे मॉर्निंग वॉक, मंदिर में पूजा, क्रिकेट खेल कर और जनसंपर्क से प्रचार कर रहे हैं तो कभी-कभी ढोल-नगाड़ों के साथ, तो कभी तृणमूल के झंडों के साथ सड़कों पर हाथ जोड़ते तो कभी छोटे-छोटे बच्चों के साथ बात करते हुए गोपाल लामा मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में अपने प्रत्याशी को देखने के लिए बच्चों और बड़ों की भीड़ उमड़ रही है। दार्जिलिंग के पूर्व एडीएम गोपाल लामा ने पहले दिन दार्जिलिंग से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। तब से वे दार्जिलिंग जिले में लगातार प्रचार कर रहे हैं, वह भी अपने अनोखे तरीके से। सार्वजनिक बैठक आयोजित करने के अलावा, सुसज्जित प्रचार मार्च भी किए जा रहे हैं।

मंगलवार को भी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल लामा ने ढोल-नगाड़ों के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर वार्ड में प्रचार कियी। इस दिन उन्होंने सबसे पहले दुर्गा मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर हाथ जोड़कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्हें छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के साथ बात करते हुए देखा गया। इस दिन चुनाव प्रचार में उनके साथ दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पापिया घोष, वार्ड पार्षद संजय पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता थे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News