Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, NDA के उपेंद्र कुशवाहा से होगा मुकाबला

इस बीच, बीजेपी ने आसनसोल से पवन सिंह की जगह एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है

10 Apr 2024

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, NDA के उपेंद्र कुशवाहा से होगा मुकाबला


पटना। भोजपुरी गायक पवन सिंह ने ऐलान किया है कि वह बिहार के काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने ट्वीट किया है कि माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी। बता दें कि बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि बीजेपी का टिकट ठुकराने के बाद उन्होंने बाद में ट्वीट कर कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अब पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, बीजेपी ने आसनसोल से पवन सिंह की जगह एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर फिलहाल जदयू के महाबली कुशवाहा सांसद हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को पराजित कर जीत हासिल की थी।
2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा ने यह सीट जीती थी। उन्हें 3,38,892 वोट मिले थे। उन्होंने आरजेडी के कांति सिंह को पराजित किया था। उन्हें 2,33,651 वोट मिले थे, जबकि जदयू के महाबली सिंह को मात्र 76709 वोट मिले थे।वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाकपा माले में राजा राम सिंह कुशवाहा को, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेंद्र कुशवाहा को और एआईएमआईएम ने प्रियंका चौधरी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। एनडीए ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News