वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वो हथियार कहां से लेकर आ रहा था और इसकी सप्लाई किसे करनी थी
कोलकाता। चुनाव की घोषणा होने के बाद विभिन्न जांच एजेंसिया अलर्ट मोड पर है और अवैध तरीके से हथियारों के सप्लाई पर गिद्ध निगाह लगाये हुए हैं। बुधवार को एयरपोर्ट पुलिस ने एयरपोर्ट से सटे इलाके से एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने एयरपोर्ट के पास कैखाली से इनामुल शेख नामक कुख्यात अपराधी को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश कैखाली इलाके में आग्नेयास्त्र लेकर घूम रहा था। वह बिना किसी उद्देश्य के इलाके में घूम रहा था।
गुप्त सूत्रों के जरिए वह खबर एयरपोर्ट पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने इनामुल शेख को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। एयरपोर्ट पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध के पास से एक सिंगल शटर पाइप गन और एक राउंड कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी न्यूटाउन इलाके में एक मकान किराये पर लेकर रहता था। आरोपी के खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में शिकायतें हैं। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वो हथियार कहां से लेकर आ रहा था और इसकी सप्लाई किसे करनी थी।
अब तक 207 करोड़ बरामद
चुनाव की घोषणा होने के बाद विभिन्न जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी है और चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलायी जा रही है। चुनाव आयोग की सूत्रों की माने तो अब तक करीब 207 करोड़ रुपए नगद व विभिन्न सामान बरामद हुए हैं। आयोग की सूची के मुताबिक राज्य पुलिस ने अब तक 32.40 करोड़ की जब्ती की है जबकि आयकर विभाग ने 14.65 करोड़ वहीं राज्य आबकारी विभाग ने 51.87 करोड़ के सामान बरामद किये हैं। वहीं राज्य जीएसटी ने 55.17 करोड़ जबकि डीआरआई ने 25.24 करोड़ की जब्ती की है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 45.78 तो सीमा सशस्त्र सीमाबल ने 1.43 जबकि वन विभाग ने 1.34 व आरपीएफ ने 6.7 एवं कस्टम विभाग ने 13.3 करोड़ की बरामदगी की है।