वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कोलकाता उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार तापस रॉय भी तमाघ्न घोष के साथ पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए
कोलकाता। उत्तर कोलकाता बीजेपी अध्यक्ष तमाघ्न घोष के घर पर दुर्भावनापूर्ण हमला करने का आरोप लगा है। मतदान के मद्देनजर इस घटना को लेकर राज्य की राजनीति काफी गरम हो गई है। बीजेपी ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है।
साथ ही, घटना के विरोध में भाजपा समर्थकों ने अम्हस्र्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया, जिसके बाद तृणमूल समर्थकों ने भी प्रदर्शन किया। नारे के बदले में नारे लगे। अभियोग है कि कुछ बदमाशों ने अम्हस्र्ट स्ट्रीट स्थित बीजेपी नेता के घर पर हमला कर दिया था। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए।
बीजेपी ने दावा किया कि यह हमला तृणमूल ने कराया है। बीजेपी नेता तमाघ्न घोष ने दावा किया कि बदमाश बाइक पर आए थे। वह हमलावरों के निशाने पर थे। इसके तुरंत बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमले के विरोध में अमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार तापस रॉय भी तमाघ्न घोष के साथ पुलिस स्टेशन में हाजिर हुए।