Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विपक्ष अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए तरह-तरह के प्रपंच कर रहा : केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि इस बार रामलला 500 वर्ष बाद रामनवमी पर भव्य मंदिर में होंगे। यह बातें आज सहारनपुर में भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

13 Apr 2024

विपक्ष अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए तरह-तरह के प्रपंच कर रहा : केशव प्रसाद मौर्य

सहारनपुर। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश को एक करने का काम किया है। आतंक की फैक्टरी पाकिस्तान से आतंक निर्यात होता था, जो अब अपनी अंतिम सांस ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जबकि विपक्ष अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए तरह-तरह के प्रपंच कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार रामलला 500 वर्ष बाद रामनवमी पर भव्य मंदिर में होंगे। यह बातें आज सहारनपुर में भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

उपमुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं को बैसाखी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह केंद्र से यदि एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसे ही लाभार्थी तक पहुंचते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना में गरीबों के खाते खुलवाकर विभिन्न योजनाओं का पैसा पूरे का पूरा भेजने का काम किया है, जिसमें एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होता।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल बाबा साहब की जयंती है और हम सभी भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धाभाव से बाबा साहब को अपना आदर्श मानते हुए उनकी परिकल्पना का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जबकि विपक्ष झूठ और तुष्टिकरण की राजनीति करता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने स्वयं अपनी हार स्वीकार कर ली है। इस बार उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा और 400 से अधिक सांसदों के साथ एक बार फिर देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त भारत के निर्माण का चुनाव है। हमने देखा है कि किस प्रकार एक वोट ने ऐतिहासिक कार्य कराए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 10 साल के विकास कार्य तो एक ट्रेलर हैं फ़िल्म अभी बाकी है। इसीलिए हमें वोट की ताकत से नरेन्द्र मोदी का साथ देना है। आज देश की जनता मोदी की गारंटी को मानती है और जनता पूरा मन बना कर बैठी है कि इस बार 400 पार।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदान करने की अपील करने का आह्वान किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रूप से पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, प्रभारी डी के शर्मा, वाई पी सिंह, अशोक मोंगा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, विजयेंद्र कश्यप, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, प्रियंवदा राणा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News