वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हादसा शाम करीब 7.15 बजे हुआ जब वाहन ठाठरी से खानपुरा फागसू की ओर जा रहा था।
जम्मू। जम्मू संभाग में डोडा जिले के ठाठरी उपजिला के खानपुरा, फागसू क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
हादसा शाम करीब 7.15 बजे हुआ जब वाहन ठाठरी से खानपुरा फागसू की ओर जा रहा था। उप-जिला अस्पताल ठाठरी के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दो लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है जबकि तीन अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। चार अन्य लोग घायल हैं। सभी इलाजरत हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।