Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भाजपा ने बाबा साहब के योगदान को नई पहचान दीः नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने बारिश जैसी विषम परिस्थिति में भी दूर-सुदूर क्षेत्रों से आकर जनसभा के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

14 Apr 2024

भाजपा ने बाबा साहब के योगदान को नई पहचान दीः नरेन्द्र मोदी

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विगत 10 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किये गए जन कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदानों का अपमान किया, मगर भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया और उनके योगदान को नई पहचान दी।

प्रधानमंत्री ने बारिश जैसी विषम परिस्थिति में भी दूर-सुदूर क्षेत्रों से आकर जनसभा के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से उठी लहर पूरे देश में फैल चुकी है। पूरा देश आज फिर एक बार मोदी सरकार के नारों से गुंजायमान हो उठा है। आज संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जयंती है और उनकी जन्म स्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में बाबा साहब के घर से लेकर देश-विदेश में वो जहां-जहां भी रहे, भाजपा सरकार उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को जो सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं दिया, वह सम्मान करने का सौभाग्य मोदी सरकार को मिला। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित किया है। डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही, गरीब मां का बेटा मोदी आपसे तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है। बाबा साहब के दिए हुए संविधान के कारण एक आदिवासी परिवार की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनी है। जिस समाज को सबसे अंत में रखकर, वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की प्रथम नागरिक है। भाजपा ने बाबा साहब के मात्र विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आज देश की जनता मोबाइल के माध्यम से जिस यूपीआई के जरिए भुगतान कर रही है, उसका नाम बाबा साहब के सम्मान में भीम यूपीआई रखा गया है।

मोदी ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज का बहुत समृद्ध योगदान रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। आजादी के अनेक दशक तक एक ही परिवार ने सीधे और रीमोट कंट्रोल से सरकार चलाई और उसी परिवार ने देश में आपातकाल की घोषणा भी की थी। कांग्रेस ने देशभर की लोकतांत्रिक सरकारों को पत्ते के महल की तरह गिराने का काम किया। कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और मन-मुताबिक उसे लिखवाकर स्वयं का ही महिमामंडन करवाया। कांग्रेस के हिसाब से पहले लोकतंत्र ठीक चल रहा था, लेकिन जब एक गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, तो कांग्रेस ने अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। शायद कांग्रेस को पता नहीं कि बाबा साहब के संविधान के कारण ही मोदी इस पद पर पहुंचा है। कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस में 2014 और 2019 के चुनावों के साथ राम मंदिर उद्घाटन और 370 के हटने पर भी देश में आग लगने की बात कही, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ देश में डर और भ्रम फैलाना चाहते हैं। आग देश में नहीं लगी, आग तो इन विपक्षी नेताओं के दिलों में लगी है। ये जलन इनके दिलो दिमाग में इतनी भर गई है कि ये उन्हें अंदर से जलाती जा रही है। ये जलन भी मोदी की कारण नहीं, 130 करोड़ देशवासियों के मोदी के प्रति प्रेम का कारण है। विपक्षी नेता ये प्रेम भी सहन नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है और इस समय ये लोग ऐसे छटपटाए हैं जैसे इनका सब कुछ लुट गया हो। कांग्रेसी नेता अगर यही कारनामे करते रहेंगे, तो ये जलन उनको इतनी जला देगी कि ये देश आगे कभी उनको मौका नहीं देगा। आज विश्व में युद्ध, अराजकता और अनिश्चितता के कारण चारों तरफ एक धुंधला और आशंका का वातावरण बन गया है। कब क्या होगा और कौनसी मुसीबत आएगी, इस डर से विश्व थरथर कांप रहा है। इस समय ऐसी परिस्थितियों के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत बहुत आवश्यक है। आज भाजपा भारत को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए ही देशसेवा में लगी हुई है। अस्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत नहीं बना सकता। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। देश को शक्तिशाली, मजबूत, सामर्थ्यवान और समृद्ध निर्माण मोदी नहीं जनता का एक-एक वोट बनाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद इंडी गठबंधन की हालात खराब है। इंडी गठबंधन के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि घोषणापत्र देश की जनता के प्रति एक जिम्मेदारी होती है, इस गठबंधन के सभी साथी आपस में ही झगड़ रहे हैं और देश की दिशा ही तय नहीं कर पा रहे हैं। उनके वादों में कोई स्पष्टता नहीं दिखती है। इंडी गठबंधन के घोषणापत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। एक साथी के घोषणापत्र में तो देश को आर्थिक रूप से दिवालिया बनाने वाले वादे किए गए हैं और दूसरे साथी के घोषणापत्र में भारत से परमाणु हथियार खत्म करने का वादा है। परमाणु हथियार तो देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, लेकिन परमाणु हथियार नष्ट कर ये लोग किसकी मदद करने की बात कर रहे हैं। जितनी घातक विपक्षी गठबंधन के नेताओं की सोच है, उतना ही घातक इनका घोषणापत्र है। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में जनता को समर्पित है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News