Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रिषड़ा रामनवमी शोभायात्रा में मुझे प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित करने से रोका गया : कबीर शंकर बोस

कबीर ने आगे कहा, मैं प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि अदालत के किस निर्देश में लिखा है कि मैं एक सनातनी हिंदू प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित नहीं कर सकता

18 Apr 2024

रिषड़ा रामनवमी शोभायात्रा में मुझे प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित करने से रोका गया : कबीर शंकर बोस

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कबीर शंकर बोस ने एक आपात प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पर आरोप लगाया कि बुधवार शाम जब वे रिषड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा में प्रभु श्री राम की पूजा करने जा रहे थे, उनके चरणों में पुष्प अर्पित करने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कबीर ने कहा कि संध्या बाजार पार करने के बाद मुझे पुलिस ने अचानक रोक लिया। शोभायात्रा आगे निकल चुकी थी। मैं वहां प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित करने जा रहा था।

लेकिन रिषड़ा थाना प्रभारी ने मुझे रोक दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि अदालत के निर्देश के अनुसार शोभायात्रा में कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं जा सकता। मैंने उनसे अदालत का निर्देश दिखाने को कहा। मैं 20 मिनट तक वहां खड़ा रहा। प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा तबतक काफी आगे निकल चुकी थी। प्रभु राम की मूर्ति, तस्वीर तब तक आगे निकल चुकी थी। बहुत देर बाद मुझे कोर्ट का एक ऑर्डर दिखाया गया। लेकिन उसमें भी ऐसी कोई बात नहीं लिखी थी।

कबीर ने आगे कहा, मैं प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि अदालत के किस निर्देश में लिखा है कि मैं एक सनातनी हिंदू प्रभु श्री राम के चरणों में पुष्प अर्पित नहीं कर सकता। उसके बाद मैने पुलिस कमिश्नर को फोन किया। कमिश्नर ने मुझसे कहा कि आप जा सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि मैं गाड़ी में जाऊं। लेकिन तब तक शोभायात्रा अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी थी। इसलिए मैं वापस चला गया। मेरे पूजा करने के मौलिक अधिकार का हनन हुआ है। मैं पुलिस की भूमिका की निन्दा करता हूं।

मैं पुलिस प्रशासन विशेषकर रिषड़ा थाना प्रभारी के खिलाफ अदालत जाऊंगा।'' प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा उम्मीदवार ने एक तस्वीर दिखाई जिसमें श्रीरामपुर में तृणमूल ट्रेड यूनियन के नेता रंजित दास हाथ में तलवार लेकर श्रीरामपुर के शोभायात्रा में शामिल हुए हैं। कबीर ने कहा, ''मुझे प्रभु के चरणों में पुष्प अर्पित करने के लिए पुलिस ने शोभायात्रा में जाने नहीं दिया। लेकिन अदालत के सख्त निर्देश के बावजूद एक तृणमूल नेता हाथ में तलवार लेकर शोभायात्रा में शामिल होता है। मैं जल्द ही पूरे विषय को अदालत के समक्ष रखूंगा।'' 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News