Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नक्सलियों को शहीद बताने वाले कांग्रेस के बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- यह सेना का अपमान

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी कार्रवाई में 29 नक्सलियों को मार गिराने की घटना पर कांग्रेस जांच की मांग कर रही है।

18 Apr 2024

नक्सलियों को शहीद बताने वाले कांग्रेस के बयान पर भाजपा हमलावर, कहा- यह सेना का अपमान

नई दिल्ली। नक्सलियों को शहीद बताने वाले कांग्रेस के बयान पर भाजपा ने हमला बोलते हुए कहा कि यह सेना का अपमान है। राष्ट्रनीति की मुद्दों पर ओछी राजनीति करना कांग्रेस का चरित्र बन चुका है। वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस को चाहे आतंकवादियों की पैरवी क्यों न करना पड़े, वो पीछे नहीं हटती।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी कार्रवाई में 29 नक्सलियों को मार गिराने की घटना पर कांग्रेस जांच की मांग कर रही है। आज सुरक्षाबलों के स्वागत के बदले कांग्रेस पार्टी आतंकियों को, नक्सलियों को और उग्रवादियों को शहीद कहती है। यह सेना का अपमान है।

शहजाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 29 नक्सलियोंं के मारे जाने पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बयान शर्मनाक है। नक्सलियों के पास से मशीन गन बरामद हुई लेकिन कांग्रेस इन्हें शहीद बता रही है और जांच की मांग कर रही है। नक्सलियों के प्रति संवेदना प्रकट कर रही है। सेना के हमारे शूरवीर उन्हें नजर नहीं आते। कांग्रेस का इस चरित्र का लंबा इतिहास रहा है, उन्हें अपने वोट की सुरक्षा की चिंता है। कांग्रेस पार्टी की सेना के शौर्य पर सवाल उठाने की आदत है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें दो नक्सली कमांडरों पर 25-25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ये अबतक का सबसे बड़ा ऑपरेशन था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News