Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गुजरात टाइटंस ने बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर

गेंदबाजों के बाद, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल और शाई होप के बेहतरीन बल्लेबाजी की दौलत दिल्ली ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की।

18 Apr 2024

गुजरात टाइटंस ने बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपना सबसे कम स्कोर दर्ज किया। गुजरात की टीम दिल्ली के खिलाफ केवल 89 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजों के बाद, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल और शाई होप के बेहतरीन बल्लेबाजी की दौलत दिल्ली ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की।

आईपीएल के 17वें संस्करण के 32वें मैच में गुजरात की टीम अपने सबसे कम स्कोर सिर्फ 89 रन पर आउट हो गई। आईपीएल में गुजरात का इससे पहले सबसे कम स्कोर 2023 में दिल्ली के खिलाफ 125/6, 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 130 और एलएसजी के खिलाफ 135/6 रहा है।

कम स्कोर पर आउट होने वाली टीमों की सूची में टाइटंस शीर्ष पर है। 17वें संस्करण के 32वें मैच के दौरान पिछले साल की फाइनलिस्ट सिर्फ 89 रन पर आउट हो गई।

दिल्ली के खिलाफ कम स्कोर पर आउट होने वाली अन्य टीमों में मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2012 में 92 रन), राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स (आईपीएल 2017 में 108 रन) और चेन्नई सुपर किंग्स (आईपीएल 2012 में 110/8) शामिल है।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के लिए राशिद खान (24 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन) शीर्ष स्कोरर रहे। गुजरात के केवल तीन बल्लेबाज दहाई तक पहुंचे। गुजरात की टीम 17.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3, ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट लिये।

जवाब में, दिल्ली ने जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (10 गेंदों में 20 रन, एक चौका और दो छक्का), अभिषेक पोरल (15), शाई होप (19) कप्तान ऋषभ पंत (16*) और सुमित कुमार (9*) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर छह विकेट से जीत हासिल कर ली।

पंत को उनकी शानदार विकेटकीपिंग के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

दिल्ली की टीम तीन जीत और चार हार के साथ कुल छह अंक के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। जबकि गुजरात की टीम तीन जीत और चार हार के साथ कुल छह अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News