Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पति-पत्नी के शासन में बिहार था बदहाल, हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए किया काम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग गड़बड़ कर रहे थे इसलिए उन लोगों को हटा दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व 15 वर्ष तक पति-पत्नी ने मिलकर बिहार में राज किया था।

19 Apr 2024

पति-पत्नी के शासन में बिहार था बदहाल, हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए किया काम : मुख्यमंत्री

भागलपुर। भागलपुर के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा में भागलपुर से जदयू उम्मीदवार अजय मंडल के प्रचार के लिए शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए काम किया है। कुछ लोग पत्नी, बेटा और बेटी को आगे बढ़ा रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग गड़बड़ कर रहे थे इसलिए उन लोगों को हटा दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व 15 वर्ष तक पति-पत्नी ने मिलकर बिहार में राज किया था। उन लोगों के कार्यकाल में शाम होते ही लोग घर में कैद हो जाते थे। उस समय कहीं रोड नहीं था। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हुआ करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में हमने काम किया। छात्राओं को पोशाक तथा स्कूल जाने के लिए साइकिल दिया गया। उसके बाद सड़कों का निर्माण किया। महिलाओं को स्नातक पास करने पर सरकार की ओर से 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।

सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। शिक्षक और पुलिस की नौकरी में भी आरक्षण दिया गया। स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए विश्व बैंक से कर्ज लिया। इसको विस्तार करके इसका नाम जीविका किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहरी क्षेत्र में भी इसे लागू किया जायेगा। इससे महिलाओं का जीवन स्तर काफी ऊपर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह 11 हजार लोगों का इलाज किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 1989 में हुए दंगा की चर्चा करते हुए कहा कि दंगे में अल्पसंख्यकों की क्या हालत हुई थी। दंगा की जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलवाई गई। प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये महीना दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसों को सरकारी किया गया। कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब एक लाख कब्रिस्तान की और घेराबंदी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार की बात कही। कार्यक्रम में उदय कांत मिश्रा, पूर्व मंत्री राज्यसभा सदस्य संजय झा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल, बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, विधायक ललन पासवान, पूर्व सांसद शैलेश कुमार, राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन, पूर्व सांसद अनिल यादव, लोजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, विपिन बिहारी सिंह, भोला मंडल साकेत बिहारी आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में भागलपुर में भी वोटिंग होनी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News