वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबा इंडी गठबंधन का जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया है। पहले चरण से साफ है कि देश से कांग्रेस और प्रदेश से सपा बसपा को खत्म करने के लिए जनता ने वोट किया है। आज पश्चिम से जो लहर चली है पूरब तक पहुंचते-पहुंचते सुनामी में तब्दील हो जाएगी।
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश की सभी आठ सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने शुक्रवार की शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों ने यूपी की आठ सीटों पर मतदान किया है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सभी सीटों पर जीत रही है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबा इंडी गठबंधन का जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया है। पहले चरण से साफ है कि देश से कांग्रेस और प्रदेश से सपा बसपा को खत्म करने के लिए जनता ने वोट किया है। आज पश्चिम से जो लहर चली है पूरब तक पहुंचते-पहुंचते सुनामी में तब्दील हो जाएगी।
अखिलेश के इंडी गठबंधन की जीत के दावों के सवाल पर पाठक ने कहा कि सपा मुखिया को पता है कि सपा कांग्रेस का गठबंधन दम तोड़ चुका है। गठबंधन की औपचारिकता पूरी करने के लिए गाजियाबाद में अखिलेश और राहुल ने केवल पत्रवार्ता की है।