Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

एआईसीटीई ने पीएम मुफ्त लैपटॉप योजना संबंधी फर्जी खबरों को खारिज किया

ये खबरें छात्रों को एआईसीटीई वेबसाइट लिंक के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन करने का सुझाव देती हैं जबकि भारत सरकार या एआईसीटीई द्वारा ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है।

22 Apr 2024

एआईसीटीई ने पीएम मुफ्त लैपटॉप योजना संबंधी फर्जी खबरों को खारिज किया

नई दिल्ली। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना के संबंध में फैलाई जा रही झूठी व भ्रामक खबरों का खंडन किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई भ्रामक खबरें सामने आई हैं, जिनमें ऐसी योजना शुरू होने का झूठा दावा किया गया है। ये खबरें छात्रों को एआईसीटीई वेबसाइट लिंक के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन करने का सुझाव देती हैं जबकि भारत सरकार या एआईसीटीई द्वारा ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है।

एआईसीटीई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि परिषद ऐसी किसी भी योजना के अस्तित्व से साफ इनकार करता है। छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना की कोई आधिकारिक घोषणा या कार्यान्वयन नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गैर-जिम्मेदाराना तरीके से इस गलत सूचना का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ऐसी खबरें पूरी तरह से काल्पनिक और भ्रामक हैं। इनसे छात्रों और अभिभावकों के साथ ठगी या धोखा भी हो सकता है इसलिए लोगों को ऐसी खबरों से सावधान भी रहना चाहिए।

अधिकारी ने कहा कि हम सभी से आग्रह करते हैं कि सरकारी योजनाओं और पहलों के बारे में सटीक जानकारी के लिए केवल अधिकृत चैनलों की आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी स्पष्टीकरण या पूछताछ के लिए एआईसीटीई जनसंपर्क विभाग से संपर्क करें। एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थानों के छात्रों और संकाय सदस्यों से संबंधित सभी योजनाएं परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र परिषद के लैंडलाइन नंबर से भी जानकारी ले सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के तहत तकनीकी शिक्षा के लिए एक वैधानिक निकाय और राष्ट्रीय स्तर की परिषद है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News