Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमेरिका में अभियोजन पक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ साक्ष्य रखे

मैनहट्टन अभियोजक ने जूरी के 12 सदस्यों को बताया कि यह मामला "एक आपराधिक साजिश और सेक्स स्कैंडल्स को छिपाने" के बारे में था। इसके उजागर होने से 2016 में उनकी चुनावी जीत को खतरा था।

23 Apr 2024

अमेरिका में अभियोजन पक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ साक्ष्य रखे

वाशिंगटन। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक मुकदमे में सोमवार को महत्वपूर्ण क्षण आया। लोअर मैनहट्टन के अदालत कक्ष में पूर्व राष्ट्रपति ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को चुपचाप सुना। बचाव पक्ष ने प्रतिवाद किया कि ट्रम्प पर गलत आरोप लगाया गया था। जूरी के समक्ष अभियोजन पक्ष ने गवाह को प्रस्तुत करने के साथ कुछ साक्ष्य भी रखे।

मैनहट्टन अभियोजक ने जूरी के 12 सदस्यों को बताया कि यह मामला "एक आपराधिक साजिश और सेक्स स्कैंडल्स को छिपाने" के बारे में था। इसके उजागर होने से 2016 में उनकी चुनावी जीत को खतरा था। उन्होंने बताया कि कैसे ट्रम्प, उनके वकील माइकल कोहेन और द नेशनल इन्क्वायरर टैबलॉयड के प्रकाशक डेविड पेकर नकारात्मक कहानियों को फैला रहे थे।

अपने शुरुआती बयान में ट्रंप के वकील ने जोर देकर कहा कि उनके मुवक्किल ने कुछ भी गलत नहीं किया। ट्रम्प निर्दोष हैं। इसके बाद पेकर को मुकदमे में पहले गवाह के रूप में बुलाया गया। अपनी गवाही में, पेकर ने बताया कि कैसे द नेशनल इन्क्वायरर ने कहानियों के लिए भुगतान किया। उन्होंने इसे "चेकबुक पत्रकारिता" की संज्ञा दी।

यह मुकदमा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का है। उस समय ट्रम्प के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि उन्होंने इसे छुपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया। उन्होंने इसका भुगतान ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को किया। वकीलों का कहना है कि दोष सिद्ध होने पर ट्रम्प को चार साल तक की सजा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रम्प इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News