Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

लोस चुनाव : कुछ सीटों पर उलझे राजनीतिक दल, रायबरेली से वरूण की संभावना

भाजपा सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सपा कन्नौज सीट से फिर अपना उम्मीदवार बदलने जा रही है। अब तेज प्रताप की जगह खुद अखिलेश यादव वहां से ताल ठोकेंगे।

24 Apr 2024

लोस चुनाव : कुछ सीटों पर उलझे राजनीतिक दल, रायबरेली से वरूण की संभावना

लखनऊ। प्रदेश की कुछ सीटों ने राजनीतिक दलों को उलझा दिया है। उसमें रायबरेली, अमेठी, कन्नौज और कैसरगंज है। रायबरेली और अमेठी में अभी तक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले। अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी ताल ठोक रही हैं, वहीं रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार के रूप में वरुण गांधी के आने की चर्चा तेज हो गयी है। भाजपा सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सपा कन्नौज सीट से फिर अपना उम्मीदवार बदलने जा रही है। अब तेज प्रताप की जगह खुद अखिलेश यादव वहां से ताल ठोकेंगे।

कैसरगंज से वर्तमान सासंद बृजभूषण शरण सिंह चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन वहां से अभी तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इससे पहले ही बृजभूषण कह रहे हैं कि भाजपा उम्मीदवार कोई हो, यहां से पांच लाख वोटों से जीतेगा। वहीं कन्नौज में सपा का सिर दर्द बढ़ता जा रहा है। पहले वहां से तेज प्रताप को टिकट दिया था। अब वहां के स्थानीय नेता अखिलेश यादव को वहां से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव द्वारा मंगलवार को दिये बयान, स्थानीय कार्यकर्ता जो चाहेंगे, वहीं होगा। राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज कर दी है।

पहले समाजवादी पार्टी मुखिया का चुनाव लड़ने की योजना नहीं थी, लेकिन मंगलवार को दिये बयान ने चर्चा तेज कर दी है। हालांकि सपा ने अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है। इधर यह भी चर्चा है कि सपा को लालू यादव के दामाद तेज प्रताप की नाराजगी का भी डर है। उन्हें सपा को कहीं समायोजित करने पर विचार करना होगा। इससे पहले भी सपा इस बार के चुनाव में दस से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है। कई जगह तो दो-दो बार उम्मीदवार बदले गये।

वहीं कैसरगंज सीट पर भाजपा के लिए उम्मीदवार तय करना कठिन हो रहा है। वहां पर भाजपा अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पायी है। एक तरफ वहां से वर्तमान सासंद बृजभूषण शरण सिंह ताल ठोक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं में अभी भी उनके उम्मीदवार रहने पर असमंजस बना हुआ है।

रायबरेली में किसी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहां पर सभी कांग्रेस उम्मीदवार का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वरूण गांधी के वहां से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि वहां से चुनाव लड़ने पर मेनका गांधी और वरूण का चुनाव क्षेत्र भी आस-पास होगा और इससे स्मृति ईरानी के क्षेत्र पर भी भाजपा के लिए सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News