वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
चुनाव आचार संहिता में दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच चल रही है।
पूर्णिया। सहायक खजांची के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा रजनी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा जीप (थार) में बैठे चार व्यक्तियों के पास से तीन डमी ईवीएम बरामद किया । जिसमे से तीन बाहरी जिला गोपालगंज से चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए आए हुए थे ।
डमी ईवीएम के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शमशुल हक अजाद पिता शोएब रहमान सा सरैया थाना गोपालगंज , विजय प्रताप सिंह पिता स्व नंदकिशोर सिंह सा. रूपनछाप थाना बरौली, रूकसार अहमद पिता मो हफीज सा. बगहा थाना थावे। अरविन्द साह पिता रामदेव साह सा शिवपुरी भट्टा बाजार थाना सहायक खजांची जिला पूर्णिया के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता में दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच चल रही है।