Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सुनील नरेन, अश्विन को छोड़ा पीछे

नरेन ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

27 Apr 2024

आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सुनील नरेन, अश्विन को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ते हुए पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

नरेन ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। खेल के दौरान नरेन ने अपने चार ओवर के स्पैल में सिर्फ 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने 13वें ओवर में रिले रोसौव को आउट कर भारत के स्टार स्पिनर को पीछे छोड़ दिया।

अब तक, कैरेबियाई क्रिकेटर ने आईपीएल में 170 मैच और 169 पारियां खेलकर 6.74 की इकॉनमी रेट से 173 विकेट हासिल किए हैं। टी20 टूर्नामेंट में उनके नाम 4 बार चार विकेट और सिर्फ एक बार पांच विकेटहै।

इस बीच, अश्विन ने 204 मैचों और 201 पारियों में 172 विकेट हासिल किए हैं।

युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 153 मैचों में, चहल ने 21.37 की औसत से 200 विकेट लिए हैं, जिसमें 5/40 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान छह बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लिए हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए, केकेआर ओर से फिल साल्ट (75), सुनील नरेन (71) ने अर्धशतक लगाया, तो इसके बाद वेकटेश अय्यर (39), आंद्रे रसल (24) और कप्तान श्रेयस अय्यर (28) ने विफोस्टक पारियां खेलकर केकेआर को 250 के पार पहुंचाया।

जवाब में पंजाब ने जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 108) के शतक और प्रभसिमरन सिंह (54), रिले रोसैव (26) और शशांक सिंह (नाबाद 68) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर का अगला मुकाबला सोमवार को ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News