वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस घटना में किसी की हिरासत या गिरफ्तारी की खबर नहीं है
कोलकाता। हसनाबाद में बीजेपी नेता के घर पर विस्फोट से हड़कंप मच गया। तृणमूल का आरोप है कि यह विस्फोट रखे हुए बम से हुआ है। बम धमाके में कई लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि विस्फोट बम से हुआ था या कुछ और। वे शनिवार सुबह से इसकी जांच कर रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय बीजेपी नेता निमाई दास के घर पर जोरदार विस्फोट हुआ। शनिवार सुबह तेज आवाज से आसपास का इलाका दहल गया। पहले तो स्थानीय लोगों को लगा कि इलाके में बमबारी हुई है। स्थानीय भाजपा नेतृत्व के एक वर्ग ने दावा किया कि यह दुर्घटना खाना पकाने वाले सिलेंडर के फटने के कारण हुई। खबर मिलने पर हसनाबाद थाने की पुलिस मौके पर गयी।
उधर, विस्फोट की घटना को लेकर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'बशीरहाट में शामिल हिंगलगंज के हसनाबाद पंचायत में बीजेपी नेता निमाई दास के भाई के घर में रखे बम के विस्फोट से घर के लोग घायल हो गए।Ó कई ग्रामीण घायल हो गये। दरअसल, संदेशखलीकांड को लेकर मचे बवाल के बीच जिले के राजनीतिक हलकों में इसे लेकर जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इस घटना में किसी की हिरासत या गिरफ्तारी की खबर नहीं है।