Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए करें प्रेरित : रवि कुमार

रवि कुमार ने मतदान केन्द्रों पर कार्यरत बीएलओ से बातचीत कर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी), ऐबसेंट, शिफ्टेड एवं मृत (एएसडी) सूची के अद्यतन किए जाने और वॉलेंटियर के चयन की जानकारी ली।

28 Apr 2024

मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए करें प्रेरित : रवि कुमार

गिरिडीह। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र और गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मध्य विद्यालय अहिल्यापुर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 292, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतरिया, गांडेय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 298, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जौरासीमर, गाण्डेय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 300 एवं पंचायत सचिवालय, जामजोरी स्थित मतदान केन्द्र संख्या 305 का निरीक्षण किया।

रवि कुमार ने मतदान केन्द्रों पर कार्यरत बीएलओ से बातचीत कर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी), ऐबसेंट, शिफ्टेड एवं मृत (एएसडी) सूची के अद्यतन किए जाने और वॉलेंटियर के चयन की जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र पर उपस्थित मतदान केन्द्र जागरुकता समूह के सदस्यों, वॉलेंटियर, रसोईया से बात कर मतदान के दिन उनके दायित्वों के संबंध में पूछताछ की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि वे मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें।

रवि कुमार ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलेंटियर सेवाकार्य में लगाये गये हैं। नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान केन्द्र जागरुकता समूह बनाया गया है। उन्होंने सभी को पूरी संवेदनशीलता के साथ सजग रहते हुए जिम्मेदारी के निर्वहन का निर्देश दिया।

रवि कुमार ने मतदान केन्द्र पर मतदान के दिन आकर मतदान करने में अक्षम मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली और घर से मतदान की प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। इसके अलावा मतदान केन्द्र पर शौचालय, रैंप आदि न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विसपुते, निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय गुलाम समदानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News