Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सात दिन बाद भी नहीं पता चला गुरचरण सिंह का

पिता का कहना है कि वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे लेकिन न वह मुंबई पहुंचे और ना ही घर आए हैं। शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

28 Apr 2024

सात दिन बाद भी नहीं पता चला गुरचरण सिंह का

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह का सात दिन के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वह सोमवार से लापता हैं। गुरचरण के पिता ने पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दी थी। पिता का कहना है कि वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे लेकिन न वह मुंबई पहुंचे और ना ही घर आए हैं। शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार गुरचरण सिंह की तलाश लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ भी कर रही है। पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। 22 अप्रैल की शाम को वह पालम इलाके में दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस उनके परिवार एवं दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गुरचरण सिंह सपरिवार साधनगर, पालम में रहते हैं। पालम थाने में दी शिकायत में उनके पिता हरजीत सिंह ने कहा है कि उनका बेटा गुरचरण सिंह सोमवार सुबह मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइल पकड़नी थी लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे हैं और ना ही वापस घर लौटे हैं। उनके मुताबिक परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका मोबाइल बंद है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनके घर से लेकर आईजीआई एयरपोर्ट तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल चुकी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News