Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्मृति ईरानी ने रामलला का किया दर्शन, महंत नृत्यगोपाल दास का लिया आशीर्वाद

अमेठी स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से अयोध्या आईं भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने सबसे पहले रामलला सरकार के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर रामलला के समक्ष ध्यान में मुद्रा में व्यतीत किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

28 Apr 2024

स्मृति ईरानी ने रामलला का किया दर्शन, महंत नृत्यगोपाल दास का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन किया। लोकसभा से प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा धैर्य और धर्म, निष्ठा और नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम की भूमि अयोध्या आकर प्रभु के चरणों व संतों के सानिध्य में सनातन की विजय पताका लहराते हुए देखे, यही हर सनातनी के जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। वे यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंची थीं।

अमेठी स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से अयोध्या आईं भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने सबसे पहले रामलला सरकार के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर रामलला के समक्ष ध्यान में मुद्रा में व्यतीत किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इसके बाद वह सीधे ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी पहुंच हनुमंतलला के सामने शीश नवाया। इसके बाद उनका काफिला मणिराम दास छावनी पहुंचा, जहां उन्होंने मंदिर में माथा टेकने के बाद मौजूद वरिष्ठ संत-महंतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाएं भी साझा कीं। स्मृति ईरानी कहा कि आज मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं कि मैं ऐसे युग मे जन्मी, जिसने हमारे लाला को टेंट से भव्य मंदिर में, भव्य समारोह के साथ प्रतिष्ठित होते हुए देखा।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने कहा आज संतों का स्नेह, सानिध्य और आशीर्वाद पाकर मनोबल न सिर्फ बढ़ा है बल्कि पुण्य पथ पर चलने की प्रेरणा मिली है। कहा कि रामलला व हनुमंतलला से राष्ट्र के प्रधान सेवक के स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना की है। स्मृति ईरानी ने कहा कि रामलला की करुणा हर मन को छू रही है और रामभक्तों के लिए यह सबसे बड़ा सौभाग्य है कि अपने आराध्य को भव्य रूप में दिव्य मंदिर में देख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News