वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारणों का पता चल पाएगा
कोलकाता। महानगर में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने लू से बचने की चेतावनी भी दी है। महानगर में हीट वेव की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हिट स्टॉक होने से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बड़ाबाजार इलाके में 29 वर्षीय एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। ट्रैफिक पुलिस कर्मी की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
चिकित्सकों का कहना है कि शरीर काफी गर्म हो गया था। बताया जा रहा है कि शरीर का तापमान भी बढ़ा हुआ था। मृत युवक की शिनाख्त प्रबंध कुमार राणा (29) के रूप में की गई है। वह अर्जुनपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है। सोमवार दोपहर चिलचिलाती धूप में एमजी रोड और मालिक स्ट्रीट क्रॉसिंग पर ट्रेफिक पुलिस कर्मी ने युवक को देखा। उन्हें विशुद्धानंद अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत सोमवार शाम को हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस युवक की मिसिंग शिकायत बागुईआटी पुलिस थाना में रविवार को दर्ज की गई थी। वह रविवार से ही अपने घर से लापता था। परिवार वालों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारणों का पता चल पाएगा।