Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगा महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप

अब तक मिली खबरों के मुताबिक, महिला ने गुरुवार शाम को राजभवन के प्रभारी अधिकारी से पहले शिकायत की। महिला का आरोप है कि राज्यपाल पिछले कुछ दिनों से उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे और गुरुवार शाम को उन्होंने उन्हें अपने चैंबर में बुलाया और गलत व्यवहार किया।

02 May 2024

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगा महिला कर्मी से छेड़छाड़ का आरोप

कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभावन की एक अस्थायी महिलाकर्मी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस संबंध में कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में एक लिखीत शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलती ही कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस बीच राजभावन के सामने पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया। राज्य के संवैधानिक प्रमुख पर यह आरोप तब लगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात राजभवन पहुंचने वाले हैं।
अब तक मिली खबरों के मुताबिक, महिला ने गुरुवार शाम को राजभवन के प्रभारी अधिकारी से पहले शिकायत की। महिला का आरोप है कि राज्यपाल पिछले कुछ दिनों से उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे और गुरुवार शाम को उन्होंने उन्हें अपने चैंबर में बुलाया और गलत व्यवहार किया। इसके बाद खबर हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक पहुंची।
बताया गया कि शिकायतकर्ता राजभवन के शांति कक्ष में काम करती है। खबर पाकर हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस राजभवन पहुंची। राजभवन से फरियादी को थाने लाया गया। वहां उससे लिखित शिकायत ली गई। सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाने पहुंचे। इस शिकायत से प्रशासनिक स्तर पर भी हडक़ंप मच गया है। पश्चिम बंगाल ने ऐसी अभूतपूर्व घटना पहले कभी नहीं देखी थी।
राजभवन में काम करने वाली महिला का दावा है कि राज्यपाल ने उसके साथ एक नहीं बल्कि दो बार छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल ने उससे वादा किया कि उसे विश्वविद्यालय या राजभवन में स्थायी नौकरी दिला देंगे। राजभवन के शांति कक्ष कर्मी की इस शिकायत को पुलिस गंभीरता से ले रही है। इससे पहले कभी भी राज्य के संवैधानिक मुखिया पर ऐसे आरोप नहीं लगे थे। स्वाभाविक रूप से यह आरोप सामने आते ही पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है।
इस मामले में कानून में क्या नियम हैं, राज्यपाल के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल राजभवन में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। गेटों के सामने बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इससे पहले राज्य सरकार का कई बार विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल से टकराव हो चुका है। इस बात पर भी अध्ययन शुरू हो गया है कि इस घटना ने संघर्ष को बढ़ावा दिया है या नहीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News