Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव ड्यूटी में किशनगंज से आए होमगार्ड जवान की हर्ट अटैक से मौत, मुजफ्फरपुर में था तैनात

मुजफ्फरपुर में पदस्थापित होमगार्ड के जवान सुधीर कुमार सिंह मुज्जफरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव का रहने वाला था।

03 May 2024

चुनाव ड्यूटी में किशनगंज से आए होमगार्ड जवान की हर्ट अटैक से मौत, मुजफ्फरपुर में था तैनात

अररिया। किशनगंज में दूसरे चरण के चुनाव के बाद अररिया में तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले चुनाव कराने के लिए आए होगार्ड जवान 45 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह की गुरुवार की शाम हर्ट अटैक से मौत हो गई।मुजफ्फरपुर में पदस्थापित होमगार्ड के जवान सुधीर कुमार सिंह मुज्जफरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव का रहने वाला था।

होमगार्ड का जवान किशनगंज में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान कराने के बाद तीसरे चरण के लिए 28 अप्रैल को किशनगंज से अररिया आया था।वह जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय रहटमीना में ठहरा हुआ था, जहां गुरुवार की देर शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसे आनन फानन में कुर्साकांटा पीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी समेत मुजफ्फरपुर से परिजन भी देर रात सदर अस्पताल पहुंचे।सूचना के बाद होमगार्ड के समादेष्टा ममता कुमारी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मृतक को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 15 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।

जवान का रात में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव को पुलिस लाइन लाया गया,जहां एसपी अमित रंजन,एसडीपीओ रामपुकार सिंह,होमगार्ड के जिला समादेष्टा ममता कुमारी समेत जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों सदस्यों ने अंतिम विदाई देते हुए मृतक जवान के शव को परिजन को सौंप दिया गया।रात में ही परिजन शव को लेकर पैतृक गांव लेकर चले गए।दिवंगत होमगार्ड के जवान के परिजनों को जिला प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News