Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामलला दर्शन को जा रहे महाराष्ट्र व कर्नाटक के दो श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

इस दुर्घटना में महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

04 May 2024

रामलला दर्शन को जा रहे महाराष्ट्र व कर्नाटक के दो श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

कन्नौज। श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की कार शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही यूपीडा एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कन्नौज के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दे दी गई है।

स्थानीय पुलिस ने मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के मुम्बई निवासी अरुण (68) और कर्नाटक के निवासी अरविंद की पत्नी शोभा के रूप में की गई है। घायलों में कर्नाटक निवासी आरुष, अरविंद, सुजीत, सुभ, लक्ष्मी, नारायण, लक्ष्मी, सुमन, ग्वालियर निवासी बलवंत और मुंबई की रहने वाली हेमा शामिल हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News