Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे : गौरव भाटिया

मम्मी-मम्मी कर रहे थे। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से भी हारेंगे। वह शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

04 May 2024

राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से हारेंगे : गौरव भाटिया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि शहजादे डरकर भाग रहे हैं। "कल राहुल गांधी नामांकन करते समय थर-थर कांप रहे थे। मम्मी-मम्मी कर रहे थे। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से भी हारेंगे। वह शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली व वायनाड दोनों हारेंगे। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। अमेठी जीतने की राहुल की हिम्मत नहीं थी। राहुल अपरिपक्व पार्ट टाइम बालक हैं।

उन्होंने कहा इस लोकसभा चुनाव में विपक्ष उत्तर प्रदेश में शून्य सीटों पर सीमित हो जाएगा। पहले लोग कहते थे कि धारा 370 हटा कर दिखाओ, हटा दिया अब लोग कहते हैं कि धारा 370 क्यों हटा दिया। लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। हमने तारीख भी बताई और मंदिर भी वहीं बनाया लेकिन लोग आ नहीं पाए।

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्मृति ईरानी के सामने पार्ट टाइम बालक क्या लड़ते। इसलिए वह अमेठी छोड़कर भाग गये और सेफ सीट की तलाश में रायबरेली पहुंच गये लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की जनता का अपार समर्थन भाजपा और एनडीए को मिल रहा है।

गौरव भाटिया ने कहा कि असंभव को जो संभव कर दे, उस व्यक्ति का नाम नरेन्द्र मोदी है। इस बार अमेठी और रायबरेली सीट भी भाजपा जीतेगी। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से भी हारेंगे। सोनिया गांधी को पता था कि रायबरेली हारेंगी। इसी वजह से वह राज्यसभा सांसद बनीं। रायबरेली से जब सोनिया हार सकती थीं तो राहुल गांधी कैसे जीतेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News