Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सुनील नरेन ने केकेआर के लिए सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की

नरेन ने रविवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

06 May 2024

सुनील नरेन ने केकेआर के लिए सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच (पीओटीएम) पुरस्कार जीतने के आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

नरेन ने रविवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। नरेन ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 207.69 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए। उन्होंने क्रीज पर अपने समय के दौरान 6 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट लिया और अपने चार ओवर के स्पेल में 22 रन दिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें पीओटीएम चुना गया।

इसके साथ ही उनके पास कोलकाता स्थित फ्रैंचाइज़ी के लिए 15 पीओटीएम पुरस्कार हैं। जबकि रसेल के पास भी केकेआर के लिए 15 पीओटीएम पुरस्कार हैं। केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने 10 पीओटीएम पुरस्कार जीते हैं और सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

लखनऊ और कोलकाता के बीच खेले गए मैच की बात करें तो टॉस जीतकर एलएसजी ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। नरेन के 81 रन और फिल साल्ट (32), अंगकृष रघुवंशी (32) और रमनदीप सिंह (25*) की दमदार पारियों की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाए। एलएसजी के लिए नवीन-उल-हक ने अपने 4 ओवरों में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक विकेट मिला।

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मार्कस स्टोइनिस (36) और कप्तान केएल राहुल (25) के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका और एलएसजी की टीम 16.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। केकेआर के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए।

केकेआर आठ जीत, तीन हार और 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। एलएसजी छह जीत, पांच हार और 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News