स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
अलीपुरद्वार। जिले के कालचीनी ब्लॉक के चिंचुला चाय बागान के निवासी कुछ दिनों से तेंदुए के डर से जी रहे थे। मंगलवार सुबह तेंदुए के पिंजरे में कैद होने पर निवासियों ने राहत की सांस ली है।
सूत्रों के अनुसार, निवासियों को काफी समय से चिंचुला चाय बागान में तेंदुए की मौजूदगी का एहसास हो रहा था। यहां तक कि तेंदुए के हमले में कुछ कर्मचारी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद निवासियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से आवेदन किया था। जिसके बाद वन विभाग की ओर से इलाके में एक पिंजरा लगा दिया गया। आज सुबह स्थानीय लोगों ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुए को फंसा हुआ देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग मौके पर पहुंची और तेंदुए को पाने कब्जे में लिया।
सूत्रों के मुताबिक तेंदुआ स्वस्थ है। जिसे बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल में छोड़ दिया जायेगा। इधर, तेंदुए के पिंजरे में कैद होने पर स्थानीय लोगों ने राहत सांस ली है।