Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामभक्त और राष्ट्रभक्त सनातन विरोधी गठबंधन को इसी चुनाव में दे देगा जवाब : स्मृति ईरानी

उन्होंने रामगोपाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सनातन विरोधी है और राम का अपमान करने वालों को इस चुनाव परिणाम में सबक मिल जाएगा।

08 May 2024

रामभक्त और राष्ट्रभक्त सनातन विरोधी गठबंधन को इसी चुनाव में दे देगा जवाब : स्मृति ईरानी

अमेठी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर पर दिए बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने रामगोपाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सनातन विरोधी है और राम का अपमान करने वालों को इस चुनाव परिणाम में सबक मिल जाएगा।

अमेठी संसदीय सीट से प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा शुरूआत से ही सनातन विरोधी है। लेकिन रामगोपाल यादव के मुंह से राम मंदिर का अपमान, जिसके नाम में ही राम और गोपाल हो वह प्रभु की महिमा को न समझे, उनका ये बयान जनता को आक्रोशित करने वाला है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि इसी चुनाव में रामभक्त और राष्ट्रभक्त उनकी सनातन विरोधी गठबंधन को जवाब दे देगा।

उल्लेखनीय है कि सपा प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने मंगलवार को इटावा में राम मंदिर के बारे में कहा है कि 'वह मंदिर बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते। राम मंदिर का नक्शा ठीक नहीं बना है। वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं बनाया गया है। उन्होंने खुद को सबसे बड़ा राम भक्त और अपना नाम में राम होने से खुद को राम बताया था। उनके इस बयान को हिन्दू संगठनों एवं संतों द्वारा सनातन का अपमान और ठेस पहुंचाने वाला बताया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News