Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं, कार्यकाल पूरा करेगी

तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेने के बावजूद कांग्रेस की इच्छा पूरी नहीं होगी।

08 May 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- सरकार अल्पमत में नहीं, कार्यकाल पूरा करेगी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस जनता की इच्छाओं काे पूरा करने की बजाय अपनी इच्छाओं को पूरा करने वाली पार्टी है। तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेने के बावजूद कांग्रेस की इच्छा पूरी नहीं होगी।

बुधवार को सिरसा से पार्टी प्रत्याशी अशोक तंवर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा सरकार बनाने की रहती है। पहले भी दो बार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए और दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। एक बार तो कांग्रेस के नेता वोटिंग से ही भाग गए। सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में नहीं है। सरकार बड़ी मजबूती के साथ काम कर रही है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

लोकसभा के तुरंत बाद प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को गति दी जाएगी। सैनी ने कहा कि दल-बदल का खेल करना कांग्रेस की पुरानी रीत है लेकिन हर बार अपने ही चक्रव्यूह में फंस जाती है। तीन विधायकों का समर्थन लेकर कांग्रेस राजनीतिक इच्छाएं पूरी करने की सोच रही है। पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

इसके बावजूद सरकार को किसी प्रकार का संकट नहीं है। प्रदेश के लोग कांग्रेस की राजनीतिक इच्छाओं को पूरा नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढील नहीं बरतेगी। निकट भविष्य में यह कार्रवाई और तेज की जाएगी। इस कार्रवाई से कांग्रेस ने प्रदेश वासियों के सामने भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया है, जिसमें उसे बुरी तरह से विफल होना पड़ गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News