Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कार्तिक आर्यन ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में किया सफर

ट्रैफिक से बचने के लिए कार्तिक ने मेट्रो सफर किया। सेल्फी के लिए फैंस की भीड़ उमड़ने के बावजूद कार्तिक ने किसी को नाराज नहीं किया।

08 May 2024

कार्तिक आर्यन ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में किया सफर

बॉलीवुड में शोहरत के शिखर पर पहुंचने के बाद भी कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पैर आज भी जमीन पर हैं। कार्तिक आर्यन के विनम्र और मिलनसार स्वभाव ने हमेशा उनके प्रशंसकों का दिल जीता है। ऐसे ही कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रैफिक से बचने के लिए कार्तिक ने मेट्रो सफर किया। सेल्फी के लिए फैंस की भीड़ उमड़ने के बावजूद कार्तिक ने किसी को नाराज नहीं किया।

हुआ यूं कि कार्तिक आर्यन वह अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए उन्होंने अपनी लग्जरी कार छोड़कर मुंबई मेट्रो का सहारा लिया। कार्तिक को मेट्रो में देख फैंस की खुशी फूट पड़ी। एक-एक करके सभी ने कार्तिक से सेल्फी की रिक्वेस्ट की। शुरुआत में कार्तिक ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था लेकिन बाद में उन्होंने फैंस की रिक्वेस्ट पर किसी को निराश न करते हुए अपना मास्क उतारकर सबके साथ सेल्फी ली। कार्तिक जब मेट्रो में सफर कर रहे थे तो उस डिब्बे में मौजूद लोगों में उत्साह था। कार्तिक के फैंस के साथ उनके मधुर रिश्ते को देखते हुए हर कोई उन्हें जमीन से जुड़ा अभिनेता बता रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएंगे। कार्तिक ने 4 मई को डबिंग स्टूडियो की एक झलक भी शेयर की। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। कार्तिक डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया-3’ में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं। कार्तिक को आखिरी बार सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News