वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मोहम्मद रफीक चौधरी को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार कर मुंबई लाई और आज कोर्ट में पेश किया था।
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले के दो संदिग्ध आरोपितों सागर पाल और विक्की गुप्ता को बुधवार को विशेष कोर्ट ने 27 मई तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इन दोनों को मदद करने वाले आरोपित मोहम्मद रफीक चौधरी को 13 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया है। मोहम्मद रफीक चौधरी को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार कर मुंबई लाई और आज कोर्ट में पेश किया था।
सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल को हवाई फायरिंग करके सागर पाल और विक्की गुप्ता गुजरात फरार हो गए थे। इन दोनों को पुलिस गुजरात से मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया था और दोनों को कोर्ट ने आज तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। इन दोनों की पुलिस कस्टडी आज समाप्त हो रही थी, इसी वजह से दोनों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों को 27 मई तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है।
इस मामले में मुंबई पुलिस अब तक कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को गुजरात से दो को पंजाब से और एक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पंजाब से पकड़े गए दो आरोपितों में एक आरोपित ने पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली है। अन्य आरोपितों से पुलिस की पूछताछ जारी है।