Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

तमिलनाडु: शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में धमाका, 8 श्रमिकों की मौत

धमाके में 10 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

09 May 2024

तमिलनाडु: शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में धमाका, 8 श्रमिकों की मौत

चेन्नई (तमिलनाडु)। राज्य के शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 5 महिलाओं सहित कम से कम 08 श्रमिकों की जान चली गई। धमाके में 10 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना पटाखा बनाने के दौरान घटी। धमाके में 8 श्रमिकों की जान चली गई और 10 श्रमिक घायल हैं। पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। धमाका इतना जबर्दस्त था कि फैक्टरी के 7 कमरे ध्वस्त हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने बताया कि विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी में निजी पटाखा फैक्टरी में दोपहर में विस्फोट हुआ।

अग्निशमन एवं बचाव सेवाकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शिवकाशी पूर्व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएम एमके स्टालिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर सरकार आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News