Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

घोटाले करने के लिए झामुमो और कांग्रेस के बीच मची होड़: अमित शाह

शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये कैश पकड़ा गया। ये सारा पैसा आपका है, जो राहुल बाबा की पार्टी लूट कर ले गई है।

10 May 2024

 घोटाले करने के लिए झामुमो और कांग्रेस के बीच मची होड़: अमित शाह

खूंटी (झारखंड)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि घोटाले करने के लिए झामुमो और कांग्रेस के बीच होड़ मची है लेकिन झारखंड की गरीब जनता का जो पैसा इन लोगों ने खाया है, उसके पाई-पाई का हिसाब लेंगे और उल्टा लटकाएंगे। वे खूंटी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की महाविजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये कैश पकड़ा गया। ये सारा पैसा आपका है, जो राहुल बाबा की पार्टी लूट कर ले गई है। अभी दो दिन पहले झारखंड में कांग्रेस के मंत्री के यहां से 35 करोड़ रुपये मिले। ये सारे रुपये झारखंड के आदिवासी भाइयों और पिछड़ा समाज के लोगों का है।

शाह ने कहा कि मैं झामुमो से कहना चाहता हूं कि सत्ता प्राप्त करने के लिए आप जिस कांग्रेस के साथ बैठे हो, उस कांग्रेस ने वर्षों तक झारखंड की रचना को रोके रखा। कांग्रेस के राज में देश के आदिवासियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया। आदिवासी कल्याण मंत्रालय भी गृह विभाग के एक जॉइंट सेक्रेटरी के पास था लेकिन जनजातीय आयोग और आदिवासी कल्याण मंत्रालय का गठन करने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया

शाह ने कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कहता हूं कि झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने और सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए देशभर में स्पेशल ट्राइबल स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएफआई पूरे देश में आतंकवाद फैलाता था, उसको सबसे बड़ा समर्थन यहां कांग्रेस और जेएमएम की सरकार से मिलता था। नरेन्द्र मोदी ने एक ही रात में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी कर पीएफआई के पूरी कैडर को जेल में डाला और उसे बैन कर दिया।

2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया

अमित शाह ने कहा कि खूंटी की इसी पावन भूमि से भगवान बिरसा मुंडा ने भारत से अंग्रेजों को निकालने का आंदोलन सबसे पहले शुरू किया था। इस आंदोलन ने यहां से लेकर नागपुर तक और समग्र देश में क्रांति की ज्योति शुरू की थी। वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आएगी। मोदी ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

शाह ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने झारखंड बनाने का काम किया। इसके बाद नरेन्द्र मोदी ने राज्य को संवारने का काम किया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और इंडी अलायंस वालों को कहना चाहता हूं कि पीओके भारत का है। इसको कोई नहीं छीन सकता। पाकिस्तान से पीओके लाने की जगह कांग्रेस एटम बम की बात करके भारत की जनता को डरा रही है। साथ ही कहा कि भाजपा का स्टैंड क्लियर है कि पीओके की एक-एक इंच भूमि भारत की है और भारत में रहनी चाहिए।

बिरसा के जीवनादर्शों को विश्व पटल पर लाने का काम मोदी ने किया: सुदेश

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के आदर्शों को विश्वपटल पर लाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। आज पूरा देश उनके जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है, जिससे हर झारखंडी अपने-आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि वोट के लिए खूंटी में पहले भी कई प्रधानमंत्री आए-गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी खूंटी के गांवों में आते हैं और बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाकर उसका मान-सम्मान बढ़ाते हैं।

बिरसा मुंडा की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए: अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। गृहमंत्री शाह के कारण देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। पूरे देश में शांति का वातावरण है। देश शांति के साथ आगे बढ़ना चाहता है। देश प्रगति करना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार के सभी निर्णय इसी कड़ी में लिए जा रहे हैं।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक तरफ विपक्षी दल लोगों के बीच में गलतफहमी फैलाने, लोगों बरगलाने का काम कर रहे हैं। साथ ही अवैध तरीके से अर्जित किये गए धन से चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है जो मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण का कार्य रही है। क्योंकि, भाजपा के संकल्प में देश है तो हम हैं, देश का सम्मान है तो हमारा सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठे, गांव की महिलाएं लखपति दीदी बनें, हमारे युवा रोजागर के साथ जुड़े और देश के किसान हमारी शान है, उसका स्वाभिमान देश के साथ जुड़े।

जनसभा को पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ रविंद्र राय और जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News