Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस के कारण देश में हिंदुओं की आबादी घटी : धामी

धामी ने शुक्रवार को फार्मर कॉलेज महौली में आयोजित जनसभा में कहा कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में 1950 से वर्ष 2015 तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी को घटती संख्या में दिखाया गया है।

10 May 2024

कांग्रेस के कारण देश में हिंदुओं की आबादी घटी : धामी

सीतापुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। धामी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस के कारण हिंदुओं की आबादी कम हुई है।

धामी ने शुक्रवार को फार्मर कॉलेज महौली में आयोजित जनसभा में कहा कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में 1950 से वर्ष 2015 तक देश में बहुसंख्यक हिंदू आबादी को घटती संख्या में दिखाया गया है। इसका कारण देश में सबसे अधिक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस है। एक ही पार्टी और परिवार के कारण देश में हिंदुओं की आबादी घटती रही और ये लोग हमारे समाज को जातिवाद में बांटकर बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक को भी खत्म कर दिया गया है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कभी नहीं चाहते थे कि भगवान राम अपने जन्म स्थान पर विराजित हों। विपक्ष के लोगों ने मंदिर न बने इसके लिए हर संभव प्रयास किए, परंतु प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ये कार्य पूरा हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार हटाओ कहते हैं तो कांग्रेस मोदी को हटाने की बात करती है। देश विरोधी शक्तियां भी मोदी को रोकने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आम जनता की संपत्ति का 55% उनसे छीनकर वर्ग विशेष के लोगों को देने की बात करती है। इसी प्रकार ओबीसी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष के लोगों को देने का कार्य कर दिया है। कांग्रेस की इस साजिश में सपा भी बराबर की हिस्सेदार है। उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा, बसपा सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने के लिए वोट मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग सनातन और आरक्षण के विरोधी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडा, माफिया, अपराधी लोग हावी हुआ करते थे। सब जगह वसूली गैंग के लोग हुआ करते थे। अपराधी बेखौफ होकर घूमते थे। इन अपराधियों पर लगाम लगाने का काम उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। इससे पहले धामी ने कहा कि उत्तराखंड में आज से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। वो स्वयं श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धौरहरा क्षेत्र से वो भली भांति परिचित हैं। इस क्षेत्र से उनकी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं।

भाजपा नेता धामी ने कहा कि बीते 10 सालों में धौरहरा क्षेत्र में रेखा वर्मा ने कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने जनता की सेवा करने के साथ पार्टी की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला प्रभारी नीरज सिंह, विधायक शशांक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News