Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में ढेर सभी 12 नक्सलियों की शिनाख्त, नक्सलियों पर था 31 लाख का इनाम

मुठभेड़ स्थल से 03 घायल नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल हुआ, जिसकी हालत खतरे से बाहर है।

11 May 2024

 छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में ढेर सभी 12 नक्सलियों की शिनाख्त, नक्सलियों पर था 31 लाख का इनाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीड़िया के जंगल में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान मारे गए सभी 12 नक्सलियों की शनिवार को शिनाख्त हो गई। इन नक्सलियों पर 31 लाख का इनाम था। तकरीबन 12 घंटे चली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए जिनका उपचार चल रहा है। मुठभेड़ स्थल से 03 घायल नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। क्रॉस फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल हुआ, जिसकी हालत खतरे से बाहर है।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीड़िया के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सिलयों को मार गिराया था। इनके शव जिला मुख्यालय लाए गए, जहां इनकी शिनाख्त हो चुकी है। मारे गये नक्सिलयों पर 31 लाख का इनामी घोषित था। इनमें थाना बासागुड़ा निवासी बुधु ओयाम पर 08 लाख रुपये, कल्लू पूनेम पर 08 लाख रुपये, थाना गंगालूर निवासी लक्खे कुंजाम पर 05 लाख रुपये, भीमा कारम पर 05 लाख रुपये, थाना गंगालूर निवासी सन्नु लकोम पर 02 लाख रुपये, थाना गंगालूर निवासी सुखराम अवलम पर 02 लाख रुपये, थाना गंगालूर निवासी चैतु कुजांम पर 20 हजार रुपये, सन्नु अवलम पर 20 हजार रुपये, सुनीता कुंजाम पर 10 हजार रुपये, जागे बरसी पर 10 हजार रुपये, भीमा ओयाम पर 10 हजार रुपये, दुला तामाे के सिर पर 10 हजार का इनाम था।

सुरक्षा बल के जवानों ने पीड़िया मुठभेड़ में 12 नक्सिलयों को ढेर कर मौके पर नक्सिलयों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त किया। यह मुठभेड़ तकरीबन 12 घंटे तक चली, जिसमें दो जवान भी घायल हुए। मारे गये नक्सलियों के पंचनामा, पीएम एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। कार्डन एवं सर्च कार्यवाही में मुठभेड़ स्थल से 03 नक्सली घायल अवस्था एवं क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हालत में मिले। घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सिलयों के साथ मुठभेड़ के दौरान 03 बार एम्बुश लगाकर पुलिस पार्टी को घेरने का प्रयास किया गया। सुरक्षा बलों ने नक्सिलयों के प्रयास को विफल करते हुए 12 नक्सिलयों को मार गिराया।

पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत पीड़िया के जंगल में नक्सली संगठन के एसजेडसी सदस्य चैतु, लेंगु एवं पापाराव, पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 कमांडर वेल्ला, डीव्हीसी सचिव हुंगा, प्लाटून नम्बर 13 कमांडर झीतरू, प्लाटून नम्बर 12 कमांडर सुखराम, मलांगिर एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 24 कमांडर जयलाल, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य सहित 100-150 हथियारबंद नक्सिलयों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी सुकमा, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 210, 202 , केरिपु 230, 85 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी।

सर्च अभियान के दौरान 10 मई की सुबह 06 बजे पीड़िया के जंगल में पुलिस और नक्सिलयों के बीच अलग-अलग स्थानों पर 09 बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ सुबह 06 बजे से शाम 05 बजे तक लगभग 12 घंटे तक चली। नक्सली अपने को घिरता देख नक्सली वर्दी उतार कर सामान्य पोशाक पहन लिये।

मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान घटनास्थल से 12 नक्सिलयों के शव के साथ बीजीएल लॉंचर, 12 बोर बंदूक, कंट्री मेड रायफल, बीजीएल सेल, भारी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली वर्दी, पिटठू, दवाइयां, नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। दावा किया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कई अन्य नक्सली घायल हुए तथा कई मारे गए, जिनके शव एवं हथियार नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल हुए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News