Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देश में विकास कार्यों के लिए वोट मांगा जाना चाहिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने धुले में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी।

12 May 2024

देश में विकास कार्यों के लिए वोट मांगा जाना चाहिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में विकास कार्यों के लिए वोट मांगा जाना चाहिए लेकिन इस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर दिन हिंदू-मुस्लिम समुदाय में विभाजनकारी बयान देकर वोट मांग रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने धुले में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी। कई लोग फांसी पर चढ़ गए और देश को आजादी दिलाई। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया ?

खड़गे ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं रहती तो देश आजाद ही नहीं होता और पिछले 70 साल काम नहीं करती तो नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते थे। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर दिन हिंदू-मुस्लिम समुदाय में विभाजनकारी बयान दे रहे हैं। उठसुट मुगल, मुस्लिम एवं मंगलसूत्र एक ही भाषा का प्रयोग करते हैं और अब की बार 400 पार का जाप करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब देश में तस्वीर बदल गई है और देश भर में भाजपा को 400 नहीं बल्कि 40 सीटें भी मिलना मुश्किल है।

खड़गे ने कहा कि वर्ष 2015 में संविधान बदलने की भाषा सार्वजनिक की गई थी। अब भी भाजपा सांसद संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। अगर संविधान बदला गया तो दलितों, पिछड़ों और गरीबों का आरक्षण और बुनियादी अधिकार छीन लिया जाएगा। संविधान की रक्षा नहीं की गई तो जनता को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर दिन झूठ बोलते हैं, उन्हें झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने कहा था कि विदेश से काला धन लाएंगे और सभी के खाते में 15 लाख देंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन मोदी ने इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। मोदी सरकार ने विपक्षी दलों के लोगों को काफी परेशान किया है। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर 800 लोगों को जेल में डाला गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी कार्रवाई के डर से नरेन्द्र मोदी के सामने नतमस्तक हो गए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की तीन चाबियों का इस्तेमाल कर रही है।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष दुआ, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल, विधायक वजाहत मिर्जा, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, धुले जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम सानेर आदि उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News