Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करा दूंगा : राहुल गांधी

राहुल गांधी सोमवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी दौरे पर हैं। वह महराजगंज में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

13 May 2024

इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करा दूंगा : राहुल गांधी

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपसे मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी, इंडी गठबंधन के हाथ में पावर आई तो गरीबों और किसानों के कर्ज माफ करा दूंगा। राहुल गांधी सोमवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी दौरे पर हैं। वह महराजगंज में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि एक जुलाई 2024 को बहुत बड़ा जादू होने वाला है। 8,500 रुपये महिलाओं के खाते में पड़ेंगे तो यकीन हो जाएगा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी देखना, 4 जून को केंद्र में इंडी गठबंधन सरकार बनाएगा। आप लोग सिर्फ वोट कीजिए। सोच समझकर कीजिए। आपके वोट से लोकतंत्र की रक्षा ही नहीं होगी बल्कि आपके परिवार की किस्मत भी बदलेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने वादा किया कि केंद्र में सरकार बनते ही एक साल के अंदर युवाओं काे पक्की नौकरियां दूंगा और यह वादा आज अपनी कर्मभूमि में खड़े होकर कर रहा हूँ। राहुल ने रायबरेली से चुनाव लड़ने की बाबत कहा कि गांधी परिवार के साथ रायबरेली का 100 साल पुराना रिश्ता है। यहां से मेरी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी का कनेक्शन है। रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब मैं अपनी मां के साथ बैठा था तो मैंने उनसे कहा कि मैंने एक वीडियो में कहा था कि मेरी दो मां हैं-सोनिया जी और इंदिरा जी। मेरी मां को यह पसंद नहीं था लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि मां ही होती है जो बच्चे को रास्ता दिखाती है। उसकी रक्षा भी करती है। मेरी मां और इंदिरा जी दोनों ने मेरे लिए यह किया। इसलिए उन दोनों को नमन करते हुए और इंदिरा जी को श्रद्धांजलि देते हुए रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी व कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल सहित बड़ी संख्या में नेता भी उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News