Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आख़िर राहुल गांधी का पाकिस्तान से क्या सम्बंध है : योगी आदित्यनाथ

पाक का एक मंत्री रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। आख़िर राहुल के पाक से क्या संबंध है?' उन्होंने लोगों से इसका जबाब भी मांगा और पूछा कि क्या ऐसे व्यक्ति का रायबरेली के लोग समर्थन करेंगे?

13 May 2024

आख़िर राहुल गांधी का पाकिस्तान से क्या सम्बंध है : योगी आदित्यनाथ

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली में थे,ऐहार के बालहेश्वर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक यह समझ नहीं आया की पाकिस्तान से राहुल का क्या कनेक्शन है? पाक का एक मंत्री रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। आख़िर राहुल के पाक से क्या संबंध है?' उन्होंने लोगों से इसका जबाब भी मांगा और पूछा कि क्या ऐसे व्यक्ति का रायबरेली के लोग समर्थन करेंगे?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो ही लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं,एक पाकिस्तान और दूसरे राम विरोधी। अब पाकिस्तानियों और राम विरोधियों के स्वर एक जैसे हो गए हैं।

अयोध्या में श्रीराममंदिर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा याद रखिये 5 वर्षों में अयोध्या में राम लाला भी अवतरित हुए हैं और भव्य जन्मोत्सव भी मनाया गया। होली भी खेली गई। श्री राम मंदिर का निर्माण हमने कराके दिखा दिया। ये सौभाग्य का दिन देखने का अवसर किसी ने दिया है तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।

कांग्रेस को कटघरे में खड़े करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इनकी सरकार थी तब कांग्रेस ने कहा था राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं। कांग्रेस की सरकार इतना झूठ देश के सुप्रीम कोर्ट में बोलती है। योगी ने कहा कि राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या इटली में बनेगा? ये चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच का चुनाव बन के रह गया है, मैं अभी गाना सुन रहा था की राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर....। उन्होंने दावा किया कि रायबरेली में आज अगर एम्स है या रेल कारखाना है तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ कैसे दिया जाता है, यह उदाहरण पीएम मोदी ने प्रस्तुत किया। प्रभु श्री राम की भी यही इच्छा है कि उनका भक्त ही फिर से देश का प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News