Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 मई को अमेठी में भरेंगे हुंकार, तैयारियां पूर्ण

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

13 May 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 मई को अमेठी में भरेंगे हुंकार, तैयारियां पूर्ण

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 मई को अमेठी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को दोपहर 1 बजे संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

सूत्रों की मानें तो रैली में भारी भीड़ जुटेगी, जिसको लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है तथा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी भाजपा आज भारत ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इतनी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का मतलब यह हुआ कि अमेठी में सियासी पारा काफी गर्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक ओजस्वी वक्ता के साथ-साथ बेहद कुशल राजनीतिक रणनीतिकार माने जाते हैं।

राजनीतिक पंडितों की मानें तो हारी बाजी को जीतने का हुनर रखते हैं, लेकिन अमेठी में तो वैसे भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मानें तो राहुल गांधी चुनाव लड़ने के पहले ही हार मानकर अमेठी छोड़कर रायबरेली जा चुके हैं। ऐसे में किशोरी लाल की जमानत अमेठी में जप्त हो जाएगी। फिलहाल, भाजपा की ओर से रैली को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रैली में अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के साथ कई दिग्गज बीजेपी नेता मंच साझा करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News