Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मोदी का भारत मांगने वाला नहीं, देने वाला है : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ स्मृति ईरानी को सांसद बनाने का नहीं है, यह चुनाव अमेठी से स्मृति जी को सांसद बनाकर उनके माध्यम से मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की संघर्ष यात्रा है।

14 May 2024

मोदी का भारत मांगने वाला नहीं, देने वाला है : जेपी नड्डा

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के गढ़ रहे अमेठी में मंगलवार को हुंकार भरी। अमेठी के रामलीला मैदान में मंच से चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ स्मृति ईरानी को सांसद बनाने का नहीं है, यह चुनाव अमेठी से स्मृति जी को सांसद बनाकर उनके माध्यम से मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की संघर्ष यात्रा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्ष पहले और प्रधानमंत्री के बनने के बाद दो बातों का बहुत बड़ा अंतर आया है। 2014 के पहले भारत का आम आदमी इस बात से सहमत हो चुका था कि राजनीति से कुछ भी बदलने वाला नहीं है, ऐसे ही चलेगा। सभी राजनेता ऐसे ही हैं। आज 10 साल बाद भारत का यही साधारण नागरिक मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है।

दूसरा अंतर यह है 10 साल पहले भारत और भारत के राजनीति की परिभाषा तुष्टिकरण, वोट बैंक एवं क्षेत्रवाद की परिभाषा थी। 10 साल में यह राजनीतिक विकासवाद की राजनीति हो गई। आज तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हो गई। उन्होंने कहा कि जो कहा था वह किया है, जो नहीं कहा था वह भी करके दिया है। तुष्टिकरण किसी का नहीं, पुष्टिकरण सबका होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। सबसे सस्ती दवा और सबसे असरदार दवा आज भारत बना रहा है। मोदी के नेतृत्व में कोरोना की वैक्सीन 9 महीने के अंदर एक नहीं दो-दो तरह की वैक्सीन बनी। सबसे अधिक देशों को भारत ने अपनी वैक्सीन पहुंचाई। 48 देश को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई, यही बदलता भारत है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक का भारत, मांगने वाला था। आज देने वाला भारत बन गया है। आज भारत ऑटोमोबाइल टेक्निकल में जापान को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर का बन गया। आज भारत का साधारण व्यक्ति, गरीब शोषित, वंचित सबको किसी ने ताकत दी है तो मोदी की नीतियों और कार्यों ने ताकत दी है।

नड्डा ने कहा कि राहुल बोलते थे डिजिटल गांव नहीं होगा। यहां डिजिटल कोई जानता नहीं है, लेकिन आजकल सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है। भारत के दो लाख गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खुल गया है। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी ने पहचाना, कांग्रेसी कभी नहीं पहचान पाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गैस सिलेंडर से नहीं, पाइपलाइन से पहुंचेगी। मोदी के नेतृत्व में गरीबों के 4 करोड़ घर बनकर तैयार हो गए हैं। मोदी का संकल्प है कि 3 करोड़ और घर बनेंगे। 5 वर्षों के अंदर आपका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। प्रधानमंत्री हर घर सूर्य योजना से सौर ऊर्जा लगेगी। आपके घर में जो बिजली लगेगी उसके अलावा जो बचेगी, उसे सरकार खरीद लेगी। इससे आपका आय का साधन भी बनेगा। उन्होंने बताया कि मोदी ने तय किया है कि अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि मोदी ने यह तय किया है कि इस देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी माता, कोई भी बहन जिसकी उम्र 70 साल से ऊपर हो गई है, सबके लिए मोदी ने आयुष्मान भारत में गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए पांच लाख रुपये की व्यवस्था की है।

भाजपा नेता ने कहा कि जल जीवन मिशन में 11 करोड़ लोगों के घर तक पानी पहुंचाया गया। जिसमें से 2 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश में जिनको हर घर नल योजना के तहत पानी पहुंचाया गया। अमेठी में 3 लाख लोगों के घर को हर घर नल योजना से जोड़ा गया है। 7000 किलोमीटर नेशनल हाईवे बन गया। रेलवे में 19 गुना बजट बढ़ा दिया गया है। सात बंदे भारत ट्रेन चलाने का काम चल रहा है। पहले 74 एयरपोर्ट होते थे, आज 148 एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गए। 10 साल पहले अमेठी में पता नहीं चलता था सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। आज पक्की सड़कों का गांव-गांव तक जाल फैला हुआ है। यह प्रधानमंत्री मोदी की देन है और स्मृति ईरानी की मेहनत है, जिसके कारण संभव हुआ है।

नड्डा ने बताया कि विकास की दृष्टि से रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट का जो काम चल रहा है, उसे पूरा किया जा रहा है। 5 मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। अमेठी में 11 हजार मीट्रीक टन फर्टिलाइजर के पांच गोदाम बनकर तैयार हो गए हैं। अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना हुई, कोरबा में ऑर्डिनेंस की फैक्ट्री बन गई। भीमराव अंबेडकर स्टेडियम का नवीनीकरण किया जा रहा है। जामों में 50 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। तिलोई में मेडिकल कॉलेज बना रहा है। आज गांव की तस्वीर बदल रही है महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

जेपी नड्डा ने कहा कि पहले आप दुर्भाग्यशाली थे पहले आपके कैंडिडेट यहां आते थे जवाहरलाल नेहरू को याद करते थे, इंदिरा गांधी का नाम लेते थे और चुनाव में वोट मांगते थे फिर दिल्ली के एयर कंडीशन में जाकर बैठ जाते थे। आपने एक बार नहीं अनेकों बार गांधी परिवार को चुनाव जीताया और हमेशा अंधकार में रहे। हजारों गांव में बिजली नहीं थी, हजारों गांव में सड़के नहीं थी। राजनेताओं को शर्म नहीं आती थी सालों साल राज किया, देश की कुर्सी पर बैठे रहे फिर भी अमेठी अंधेरे में रही। आज मोदी की नेतृत्व में स्मृति ईरानी के प्रयास के कारण अमेठी विकास की लाइन में खड़ा है, इसे और आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आपके यहां से कंधा मिलाकर कदम से कदम मिलाकर अमेठी की तस्वीर और तस्दीर बदलने में कोई कमी नहीं छोड़ी, उसका नाम स्मृति ईरानी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं अच्छे समय बुरी टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि शुभ समाचार के साथ अशुभ नहीं बोलना चाहिए। लेकिन उजाले को याद करना है तो अंधकार को समझाना पड़ेगा। यदि पूर्णमासी को नमस्कार करना है तो अमावस्या को याद करना पड़ेगा। वह (राहुल) भी यहां से कैंडिडेट रहे हैं, जो यहां से भाग गए। यहां से वायनाड, वायनाड से रायबरेली मुड़कर अमेठी नहीं आए। यह नेता के चरित्र को उनके राजनीतिक क्षमता को बताता है। एक कुर्सी पर बैठो, मौज करो टाटा बाय-बाय करो और नई जगह तलाश करो। जो आपके सगे नहीं हुए, वह उनके क्या होंगे। यह संदेश रायबरेली तक जाना चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि एक तरफ मोदी हैं, जो विकसित भारत के साथ देश को खड़ा करना चाहते हैं। दूसरी तरफ घमंडियां गठबंधन है, उनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। उनको लेना देना है तो सिर्फ अपने परिवार से, अपने भ्रष्टाचार से। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, यह कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेस पार्टी ने कौन सा भ्रष्टाचार नहीं किया। कोयला घोटाला, 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, नेशनल हैराल्ड घोटाला, चावल घोटाला, चीनी घोटाला, अखिलेश ने लैपटॉप घोटाला और गोमती रिवर फंड का घोटाला किया। सारे घोटाले के बाद तुम मुझे बचाओ, मैं तुम्हें बचाता हूं।

नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। कहते हैं बीजेपी वाले आरक्षण ले लेंगे, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। डाका डालो तुम चर्चा करो बीजेपी की। प्रधानमंत्री ने साफ कहा था जब तक मोदी जिंदा है जब तक बीजेपी है, कोई भी हमारे आदिवासी भाई, हमारे दलित भाई, हमारे पिछड़ा भाई के आरक्षण को कोई छू नहीं सकेगा। लेकिन राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं अपने आंध्र प्रदेश में दलितों के आरक्षण पर चार बार डाका क्यों डाला। कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुस्लिम को देने का काम किया। बाबा साहब ने संविधान में लिखा है कि मजहब धर्म के आधार पर कभी आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह राम विरोधी हैं, यह सनातन विरोधी है और यह राष्ट्र विरोधी ताकतों के हिमायती हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने कोर्ट में एफिडेविट लिखकर दिया है कि राम काल्पनिक है। कपिल सिब्बल ने कहा कि कोर्ट में राम के मामले को ज्यादा लटकाइए, इससे बीजेपी को फायदा होगा। आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और कोर्ट ने रास्ता प्रशस्त किया। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र विरोधियों के साथ बड़ा पुराना संबंध है। कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जो देश को कमजोर कर रहे हैं। दूसरी तरफ मोदी के नेतृत्व में वह लोग हैं जो देश को आगे ले जा रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News