Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता : नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता।

16 May 2024

कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता : नरेन्द्र मोदी

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में भाजपा सांसद व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाया। पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं जिस दिन मोदी जायेगा यह सीएए भी जायेगा। देश का हर नागरिक जान गया है कि वोट बैंक की राजनीति कर हिन्दू मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का चोला पहनरखा था। आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को 7 दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।

इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह फंस चुकी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह फंस चुकी है। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है। वोटबैंक के लिए यह लोग हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं। मोदी ने कहा भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। इसका उदाहरण सीएए कानून है। इसके तहत शरणार्थियों को कल नागरिकता दी गई। यह वे लोग हैं जो भारत के बंटवारें में बाहर चले गये थे। इंडी गठबंधन वाले लोग महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। महात्मा गांधी ने कहा था कि वे कभी भी भारत आ सकते हैं। यह लोग अपनी बेटियों की इज्जत, अपना धर्म, अपनी संस्कृति व परम्परा को बचाने के लिए भारत मां के आंचल में आकर शरण ली, लेकिन कांग्रेस वालों ने इनकी सुध नहीं ली। इसमें ज्यादातर दलित व ओबीसी हैं। इसलिए इनपर वहां तो जुल्म हुआ ही वोटबैंक की राजनीति में डूबी कांग्रेस ने भी इन पर जुल्म करने में कोताही नहीं की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़े, दलित, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं। यह लोग देश के बजट को बांटना चाहते हैं। बजट का सीधा-सीधा अल्पसंख्यक के नाम पर एलाट करना चाहते हैं। सपा-कांग्रेस, दल दो हैं लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं। ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। सपा व राजद वाले भगवान कृष्ण को गाली देने वालों के साथ बैठते हैं।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महात्म्य दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है। दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है। मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने 370 की दीवार गिराई। पहले चुनाव आते थे तो हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।

मोदी ने भाषण की शुरुआत राम-राम व पायलागी के साथ की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शंखध्वनि से प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, लालगंज लोकसभा प्रत्याशी नीलम सोनकर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News