Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नासिक में शरद पवार के भाषण के दौरान मंच पर गिरा बैनर, सभा स्थगित की गई

शरद पवार महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार डॉ. शोभाताई बच्छाव के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी होने लगी, लेकिन शरद पवार ने अपना भाषण जारी रखा।

16 May 2024

नासिक में शरद पवार के भाषण के दौरान मंच पर गिरा बैनर, सभा स्थगित की गई

मुंबई। नासिक जिले के सटाना में गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार के भाषण के दौरान मंच पर तूफानी बारिश की वजह से एक बैनर टूट कर गिर गया। हालांकि, इस बैनर से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बैनर गिरते ही शरद पवार ने अपना संबोधन रोक दिया और सभा स्थगित कर दी गई।

शरद पवार महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार डॉ. शोभाताई बच्छाव के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी होने लगी, लेकिन शरद पवार ने अपना भाषण जारी रखा। इसी बीच तेज हवा की वजह से मंच पर लगाया गया एक बैनर अचानक टूटकर गिर पड़ा। हालांकि, बैनर को मंच पर बैठे नेताओं ने तत्काल पकड़ लिया, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं घटी। शरद पवार ने अपना भाषण तत्काल रोक दिया, जिसके बाद सभा स्थगित कर दी गई।

शरद पवार ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि नासिक की प्रतिष्ठा हर जगह बढ़ी है। प्याज का मुद्दा कई जिलों में अहम है। जब हम सत्ता में थे तो भाजपा के लोग प्याज की माला लेकर आते थे और शरद पवार होश में आवो जैसे नारे लगाते थे। वर्तमान सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। प्याज का कोई दाम नहीं, अंगूर का कोई दाम नहीं, अंगूर और अनार किसानों की हालत खराब है। हालांकि, मोदी कहते हैं कि अंगूर और अनार की कीमत बढ़ा दी गई है, प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं और हमारी आलोचना कर रहे हैं।

शरद पवार ने कहा कि मुफ्त अनाज की घोषणा की गई है और किसानों के लिए आवश्यक इनपुट की कीमत बढ़ा दी गई है। यह देश अनाज का निर्यातक हुआ करता था, आज आयातक बन गया है। किसान का पसीना देश के अनाज को मीठा करता है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का क्या हुआ? दो करोड़ नौकरियां देने का क्या हुआ? वे इस बात पर ध्यान नहीं देते कि चीन हमारे देश में घुस रहा है। देश की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है, लेकिन मोदी ऐसा नहीं कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News