वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार दोपहर बाद रामनगरी पहुंचे थे। जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में सम्मिलित हुए।
अयोध्याधाम। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सपरिवार श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने रामलला के भव्य और दिव्य मन्दिर के दर्शन कर पूजन किया। वे कुबेर टीला भी गए। यहां पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार दोपहर बाद रामनगरी पहुंचे थे। जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में सम्मिलित हुए। आज प्रातः वे श्रीराम लला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्याधाम ने दी है।