Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आम चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा

इन सीटों पर 695 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला ईवीएम में बंद होगा।

18 May 2024

आम चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा

नई दिल्ली। आम चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए 20 मई को मतदान होना है। इन सीटों पर 695 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला ईवीएम में बंद होगा।

पांचवें चरण में छह राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदान होना है। इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच सीट शामिल हैं। इसके अलावा, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है। पांचवें चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों में से 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। यह चरण काफी अहम है। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News