Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

स्वाति मालीवाल प्रकरण में भाजपा का आम आदमी पार्टी पर हमला- पहले 'चीर हरण' और अब कर रहे 'चरित्र हनन'

पहले तो इस मामले में आम आदमी पार्टी चुप रही, फिर घटना के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी गई। इसके बाद आरोपितों का बेशर्मी से बचाव किया गया।

18 May 2024

स्वाति मालीवाल प्रकरण में भाजपा का आम आदमी पार्टी पर हमला- पहले 'चीर हरण' और अब कर रहे 'चरित्र हनन'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज के समय में 'द्रौपदी' के साथ सिर्फ 'चीरहरण' ही नहीं बल्कि 'चरित्र हनन' भी हुआ है। पहले तो इस मामले में आम आदमी पार्टी चुप रही, फिर घटना के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी गई। इसके बाद आरोपितों का बेशर्मी से बचाव किया गया।

भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही सांसद स्वाति मालीवाल को गद्दार कह रही है। पहले 'चीर हरण' हुआ और अब 'चरित्र हनन' कर रही है। इस पर उनकी सहयोगी दल कांग्रेस खामोश है। कांग्रेस जानती है कि मुख्यमंत्री आवास में सांसद के साथ की गई मारपीट उन्हें असहज कर रही है, हालांकि, प्रियंका वाड्रा इसे आंतरिक मामला बता कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही हैं। अगर मुख्यमंत्री आवास में एक महिला सुरक्षित नहीं है तो वह और कहां सुरक्षित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लेकर कदाचार, दुष्प्रचार तक, आम आदमी पार्टी की मानक संचालन प्रक्रिया, उनका विचार और शिष्टाचार बन गया है। आधुनिक समय में 'द्रौपदी' के साथ सिर्फ 'चीरहरण' ही नहीं बल्कि चरित्र हनन भी हुआ है। 13 मई को स्वाति के साथ मारपीट हुई। पहले तो आम आदमी पार्टी चुप रही, फिर उसके बाद घटना होने की बात स्वीकार की, उसके बाद आरोपितों का बेशर्मी से बचाव किया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर एक महिला सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा रही है तो यह एक गंभीर मामला है लेकिन केजरीवाल इस पर चुप्पी साधी हुए हैं। केजरीवाल को इस पर जवाब देना चाहिए कि आरोपित बिभव क्यों लखनऊ में उनके साथ घूम रहे थे, फिर वे उनके निवास में भी थे आज उनको मुख्यमंत्री आवास से ही गिरफ्तार भी किया गया है। शर्मनाक है कि अपनी ही पार्टी की महिला नेता के साथ बदसलूकी हो रही है और वे चुप हैं।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाते हुए इस मामले में भाजपा का हाथ बताया था। उन्होंने कहा था कि स्वाति अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और भाजपा ने उन्हें ब्लैकमेल करके केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News