Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, सोमवार को 8 राज्यों की 49 सीटों पर होगा मतदान

इस चरण में बिहार की 5, जम्मू एवं कश्मीर की 1, झारखंड की 3, लद्दाख की 1, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ओडिशा के विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

18 May 2024

पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, सोमवार को 8 राज्यों की 49 सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। आज इस चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण मेें 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

इस चरण में बिहार की 5, जम्मू एवं कश्मीर की 1, झारखंड की 3, लद्दाख की 1, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ओडिशा के विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

इस चरण में बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर। झारखंड की चतरा, कोडरमा और हज़ारीबाग। महाराष्ट्र की धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर - पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण। ओडिशा की बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का। उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा। पश्चिम बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग। जम्मू और कश्मीर की बारामूला तथा लद्दाख की लद्दाख सीट पर मतदान होगा।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर मतदान होगा। गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इन सीटों पर कांग्रेस इंडी गठबंधन के तहत अपने प्रत्याशी उतारे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। कैसरगंज सीट से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का एनडीए गठबंधन से मुकाबला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर, अधिवक्ता उज्ज्वल निकम मुंबई उत्तर-मध्य से भाजपा उम्मीदवार है और यहां उनका मुकाबला धारावी से चार बार की विधायक कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का मुकाबला शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट की उम्मीदवार वैशाली दरेकर राणे से कल्याण सीट पर है। राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से उम्मीदवार हैं। हाजीपुर से चिराग पासवान उम्मीदवार हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बारामूला से चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक मतदान केंद्रों पर लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45.1 लोगों ने मतदान किया है। पिछले यानी चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों में 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सोमवार के मतदान के बाद दो चरणों (25 मई और 01 जून) रह जाएगा। चार जून सभी चरणों के लिए मतगणना होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News